चंडीगढ़ के पीजीआई में 20 अप्रैल से एडवांस न्यूरोसाइंस केंद्र (ANC) शुरू हो जाएगा। इसके लिए कल यानी शनिवार दोपहर बाद से नई ओपीडी में मिल रही न्यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी की सभी सेवाओं को बंद कर दिया जाएगा। इसमें न्यूरोलॉजी से संबंधित सभी जांच जैसे की CT scan, MRI और खून की जांच जैसी सुविधाएं भी इसी बिल्डिंग में मिलेगी। इस बिल्डिंग में न्यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी के मिलकर करीब 300 बेड होंगे। जिसे लगभग 500 करोड़ की लागत से बनाया गया है। OPD शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं
OPD का समय और शेड्यूल वैसा ही रहेगा। न्यूरोलॉजी OPD सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। गुरुवार को एक स्पेशल क्लिनिक सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा। न्यूरोसर्जरी OPD मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को जारी रहेगी। जनरल OPD का समय सुबह 8:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक रहेगा। मरीज़ और अटेंडेंट PGIMER, चंडीगढ़ के गेट नंबर 3 से एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर जा सकते हैं। विजिटर्स को गाइड करने और आसानी से ट्रांजिशन सुनिश्चित करने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। छह मंज़िला बिल्डिंग में तीन बेसमेंट 47,619 स्क्वायर मीटर में फैली छह मंज़िला बिल्डिंग में तीन बेसमेंट हैं, जिनमें से दो पार्किंग के लिए हैं और इनमें 232 कारें खड़ी की जा सकती हैं। सबसे ऊपर वाले फ़्लोर पर 10 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और एक छोटा OT होगा, जहां सेरेब्रोवैस्कुलर सर्जरी, स्कल बेस सर्जरी, स्पाइनल सर्जरी और फंक्शनल न्यूरोसर्जरी जैसे मुश्किल प्रोसिजर में मदद मिलेगी।