रोहतास के नोखा प्रखंड मुख्यालय में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर एक बैठक की गई । इसका मुख्य उद्देश्य जनगणना की प्रक्रिया और इस बार लागू की जा रही स्व-गणना की प्रक्रियाओं के विषय में जानकाीर देना है। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं नोखा प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी मदन राय ने की। इसके साथ ही BDO सुशील शेफाली भी मौजूद रहीं। क्या है प्रक्रिया बैठक मे शामिल अधिकारियों ने बतााया कि स्व-गणना प्रक्रिया के तहत, पोर्टल पर सबसे पहले राज्य का चयन करना होगा, जिसमें बिहार को चुनकर कैप्चा भरना होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल (वैकल्पिक) जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी। मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6 अंकों के ओटीपी से सत्यापन के बाद भाषा का चयन किया जाएगा। अगले चरण में, आवेदक को जिला, पिन कोड, पता और लैंडमार्क की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद पोर्टल पर प्रदर्शित मानचित्र में अपने मकान या भवन को चिन्हित करना होगा। सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद, जनगणना से संबंधित प्रश्नावली प्रदर्शित होगी, जिसे आवेदक स्वयं भरकर सबमिट करेंगे। प्रक्रिया पूरी होने पर आवेदक को उनके मोबाइल पर 11 अंकों की सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी प्राप्त होगी। यह आईडी 2 मई 2026 से 31 मई 2026 के बीच अपने क्षेत्र के प्रगणक को देनी होगी, जिसके बाद प्रगणक द्वारा इसका सत्यापन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर इसमें सुधार भी किया जा सकेगा। बैठक में ये लोग रहे मौजूद इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री शेफाली, श्री उत्पल हिमवान, सुनील कुमार, श्रीमती आभा कुमारी, नीरजा रानी, सुमन कुमार श्रीवास्तव, रोहित स्वराज, इशिका साहु, मनीष कुमार, विकास चंद्र पंकज, डॉ. टी.के. चक्रवर्ती, महेंद्र प्रसाद, अरविंद कुमार, अभिराज, कुमार पियुष, पदाधिकारी सुनील कुमार, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष दयानंद सिंह, दीनानाथ राय, विवेक कुमार और बबलू गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।