हरियाणा निकाय चुनाव, BJP के प्रचार में जुटी पूरी कैबिनेट:7 मंत्रियों के पास प्रभारी की जिम्मेदारी, कांग्रेस में प्रचारकों के नाम नहीं तय

हरियाणा में चल रह नगर निकाय चुनाव नाम वापसी के बाद गति पकड़ गए हैं। BJP ने सरकार की पूरी कैबिनेट को चुनाव की कमान सौंप दी है। उधर कांग्रेस अभी तक अपने स्टार प्रचारक फाइनल नहीं कर पाई है। भाजपा ने इन चुनावों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वयं चुनाव प्रचार का नेतृत्व कर रहे हैं। पार्टी ने अंबाला से अक्षिता सैनी, पंचकूला से श्याम लाल बंसल और सोनीपत से राजीव जैन को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने अपनी कैबिनेट और वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग निकायों की कमान सौंपी है ताकि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट रखा जा सके और विद्रोहियों को मनाया जा सके। कांग्रेस पार्टी ने अंबाला से कुलविंद्र कौर, पंचकूला से सुधा भारद्वाज और सोनीपत से कमल दीवान को मेयर पद के लिए मैदान में उतारा है। हालांकि, कांग्रेस अभी भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची को अंतिम रूप देने और समन्वय बिठाने में जुटी है, जबकि स्थानीय नेता अपने स्तर पर प्रचार को गति दे रहे हैं। 4 पाइंट में जानिए BJP की रणनीति… यहां जानिए कांग्रेस की तैयारी व स्थिति BJP का लक्ष्य, सातों सीटों पर जीत- बडौली BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हमारे 7 मंत्री प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बाकी को भी चुनाव प्रचार के लिए आज ड्यूटियां अलॉट कर दी जाएगी। वहीं हर वार्ड पर भी दो लेयर की जिम्मेदारियां है। हम सभी 7 जगहों पर जीत की तैयारी कर रहे हैं। खुद सीएम हर जगह पर प्रचार के लिए जाएंगे। अगले 2 दिन में उनका प्रचार और गति पकड़ेगा। कैंडिडेट के अनुसार भेजेंगे प्रचारक नेता- राव नरेंद्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र के अनुसार स्टार प्रचारक बाहरी राज्यों से नहीं होंगे। प्रदेश के नेताओं को ही इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। देरी के सवाल पर राव ने कहा कि एक-दो दिन में सभी के पास ड्यूटियों के मैसेज पहुंच जाएंगे, अभी शहर के अनुसार डिमांड ली जा रही है। फिलहाल स्थानीय नेता अपने-अपने शहर में प्रचार कर रहे हैं। अगले एक-दो दिन में सभी के कार्यक्रम जारी कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *