गुरुग्राम में पूर्व NSG कमांडो की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी करीब एक माह से इस मर्डर की प्लानिंग कर रहे थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी बेटी की शादी के दिन ही उसकी हत्या करना चाहते थे, हालांकि शादी में भारी भीड़ होने की वजह से वे चूक गए। इसके बाद मुख्य आरोपी रोहन ने दूसरे प्लान पर काम करना शुरू किया। मर्डर से पहले 10 दिन तक पूर्व कमांडो सुंदरपाल की रेकी की। उसकी एक- एक गतिविधि पर नजर रखनी शुरू कर दी। सुंदर रोजाना सुबह सैर पर जाता था। इसी का फायदा उठाकर रोहन ने अपने एक साथी के साथ मिलकर सैर कर लौट रहे सुंदरपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने सुंदरपाल को 5 गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पहले जानिए, रिटायर्ड कमांडो के मर्डर की कहानी… अब पढ़िए…कैसे की मर्डर की प्लानिंग गांव में पुलिस बल तैनात किया मानेसर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा और एक रिवॉल्वर बरामद की है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मानेसर थाने में मुख्य आरोपी रोहन और उसके साथी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर, सुंदर फौजी की हत्या के बाद कासन गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। —————- यह खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में पैरोल पर आए पूर्व NSG कमांडो की हत्या,VIDEO: सरपंच मर्डर केस का दोषी, बेटे ने सरेबाजार मारी गोलियां; 10 दिन पहले बेटी की शादी की
हरियाणा के गुरुग्राम में बृहस्पतिवार की सुबह पूर्व एनएसजी कंमाडो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 8 साल पहले हुई सरपंच की हत्या के मामले में जेल में बंद था और बेटी की शादी के लिए वह एक माह पहले ही पैरोल पर आया था। (पूरी खबर पढ़ें)