मूसलाधार बारिश के बीच दुल्हन को लेकर निकली बारात:भीगते हुए दूल्हा घोड़ी पर सवार दिखा, पीछे डोली में बैठी थी दुल्हनिया

बेतिया में तेज बारिश के बीच एक शादी हुई। इस शादी का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर अपनी दुल्हनिया को घर ले जाते हुए दिख रहा है। इसमें नजर आ रहा है, लड़का वाइट कलर की शेरवानी पहने घोड़ी पर सवार है। इसके आगे 3-4 बैंड-बाजे वाले हैं जो ढोल बजाते और नाचते हुए चल रहे हैं। वहीं, पीछे डोली में सवार होकर दुल्हनिया भी अपने ससुराल जाने को तैयार हैं। हालांकि, इस विदाई में न तो लोग दिखे सिर्फ दूल्हा और बैंड-बाजे वाले ही नजर आए। इस नजारे को आसपास के लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। मामला बेतिया शहर के कोतवाली चौक के पास की है। शुक्रवार की दोपहर 3 बजे बारात की विदाई की गई। दूल्हे का नाम सिद्धार्थ कुमार और दुल्हन का नाम शिवांगी बताया गया है। दोनों बेतिया के रहने वाले हैं। अब विदाई से जुड़ी तस्वीरें देखिए… तेज बारिश के बीच हुई विदाई बताया जा रहा है कि बेतिया में गुरुवार की सुबह से लगातार तेज बारिश और आंधी चल रही है। शुक्रवार की दोपहर बारिश इतनी तेज थी कि आम लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे थे, लेकिन दूल्हे का हौसला बिल्कुल भी कम नहीं हुआ। वह घोड़े पर सवार होकर, भींगते हुए भी अपनी बारात के साथ आगे बढ़ता रहा। बैंड-बाजे वाले भी लगातार धुन बजाते रहे, जिससे माहौल और भी खास बन गया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद भी दूल्हा आगे-आगे घोड़ी पर सवार था। दुल्हन को पालकी (डोली) में बैठाकर दूल्हे के पीछे ले जाया जा रहा था। तेज बारिश के होने के बावजूद भी शादी की परंपराओं में कोई कमी नहीं आई। वहां मौजूद लोग इस नजारे को देखकर हैरान भी थे और दूल्हे की हिम्मत की तारीफ भी कर रहे थे। यह पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दूल्हे के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। खराब मौसम के बावजूद इस शादी ने यह साबित कर दिया कि सच्चे इरादों के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। वीडियो देख लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ले जाएंगे… ले जाएंगे…. दिलवाली दुल्हनिया ले जाएंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *