भिवानी के गांव निगाना में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में नेपाल निवासी बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही तोशाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान नेपाल के जिला सिरोह के गांव जिझोल निवासी करीब 42 वर्षीय देव नंदन के रूप में हुई है। मृतक देव नंदन के भाई श्यामो ने बताया कि, देव नंदन करीब एक महीने पहले ही अपने घर से भिवानी के गांव निगाना खुर्द में काम के लिए आया था। यहां पर वह क्रैशर पर खाना बनाने का काम करता था। इसी दौरान वह किसी काम से बाइक पर सवार होने के लिए गया था। वहां पर ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक देव नंदन को चार बच्चे हैं, जिनमें से 3 बेटियां व एक बेटा है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज तोशाम थाना के जांच अधिकारी प्रेम ने बताया कि ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल के एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। इस हादसे में नेपाल के रहने वाले देव नंदन की मौत हो गई। जिसके परिजनों के बयान दर्ज किए हैं, जिसके आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।