ममता से मिलने बंगाल पहुंचे अखिलेश:शॉल ओढ़ाकर बोले- दीदी आप लड़ी हैं, हारी नहीं; भाजपा ने चुनाव लूटा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी से मिलने उनके कोलकाता स्थित घर पहुंचे। भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अखिलेश को गले लगाया। ममता भी अखिलेश को रिसीव करने के लिए गेट पर आईं। अखिलेश शॉल लेकर गए थे। वे जैसे ओढ़ाने के लिए आगे बढ़े, ममता ने कहा- इसकी क्या जरूरत थी? इस पर अखिलेश बोले, ‘दीदी, आप लड़ी हैं… आप हारी नहीं हैं।’ मुलाकात के बाद अखिलेश ने कहा, ममता की पार्टी ने कहा- कुछ रिश्ते राजनीति और समय से ऊपर
TMC ने X पोस्ट में लिखा, कुछ रिश्ते राजनीति और समय से कहीं ऊपर होते हैं। हर दौर के साथ वे और मजबूत होते जाते हैं। यूपी भाजपा ने इस मुलाकात पर तंज कसा है। X पर लिखा, ना-उमीदी बढ़ गई है इस क़दर पंचर साइकिल लिए भटक रहे दर ब दर…। 4 तस्वीरें देखिए… 5 को बंगाल जाने वाले थे अखिलेश, ममता ने मना किया था
अखिलेश यादव बंगाल चुनाव के नतीजे आने के अगले दिन 5 मई को ही कोलकाता जाने वाले थे, लेकिन ममता ने उन्हें आने से मना कर दिया था। अखिलेश चुनाव में प्रचार करने नहीं गए थे, लेकिन सोशल मीडिया से ममता के लिए माहौल बनाते रहे। कोलकाता एयरपोर्ट पर टीएमसी सांसद डेरेके ओ ब्रायन ने अखिलेश का स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने कहा, भाजपा की आंखों में दीदी खटकती हैं, क्योंकि वह आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं। भाजपा सामंती सोच की है, इनके संगी साथी लोग पुरुषवादी लोग हैं। यह लोग नारी को बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं। चुनाव में हार के बाद पहली और 4 महीने में दूसरी मुलाकात
बंगाल चुनाव में हार के बाद अखिलेश INDI गठबंधन के पहले नेता हैं, जो ममता से मिलने पहुंचे। इससे पहले ममता-अखिलेश की मुलाकात 27 जनवरी को हुई थी। 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और TMC के बीच यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा था- यूपी चुनाव में अखिलेश खत्म हो जाएंगे
पश्चिम बंगाल में BJP ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि TMC 80 सीटों पर सिमट गई। 2021 के मुकाबले BJP का वोट शेयर करीब 8% बढ़ा। जिन 119 सीटों पर TMC पिछले 15 साल से लगातार जीत रही थी, उनमें से 75 सीटें BJP ने जीत लीं। यानी TMC अपनी करीब 63% मजबूत सीटें गंवा बैठी। बंगाल चुनाव में सुवेंदु अधिकारी भाजपा का बड़ा चेहरा थे। उन्होंने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को 15 हजार वोटों से हराया है। नंदीग्राम सीट से भी चुनाव जीता है। सुवेंदु अधिकारी ने अपनी जीत पर बात करते हुए अखिलेश यादव पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पहले ही खत्म हो गए। ममता बनर्जी आज खत्म हो गईं। आने वाले यूपी चुनाव में अखिलेश यादव भी खत्म हो जाएंगे। बंगाल जीत से यूपी में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। ममता-अखिलेश की मुलाकात से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *