पानीपत में सास- ससुर ने किया सुसाइड:बहू के पहनावे-मारपीट से तंग आकर निगला सल्फास, 15 महीने पहले बेटे ने की लव मैरिज

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव नारा में एक दंपती (सास-ससुर) ने अपनी बहू के व्यवहार, पहनावे और आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान होकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 46 वर्षीय राजेश और उनकी 44 वर्षीय पत्नी सुमन के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और रिश्तों की गरिमा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर हुआ था प्यार, फिर रचाई थी शादी परिजनों ने बताया कि राजेश और सुमन का इकलौता बेटा आशीष है। आशीष की पहचान दिल्ली की रहने वाली स्नेहा से फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद जनवरी 2025 में उन्होंने परिवार की रजामंदी से लव-कम-अरेंज मैरिज की थी। माता-पिता को उम्मीद थी कि बहू के आने से घर में खुशियां आएंगी, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही विवाद शुरू हो गया। पहनावे और दिल्ली कल्चर को लेकर था मुख्य विवाद बताया जा रहा है कि स्नेहा दिल्ली के आधुनिक माहौल में पली-बढ़ी थी और वह शादी के बाद गांव के माहौल में ढलने को तैयार नहीं थी। वह दिल्ली का कल्चर छोड़ना मंजूर नहीं कर रही थी। उसके पहनावे और रहन-सहन को लेकर अक्सर घर में टोका-टाकी होती थी, जो धीरे-धीरे बड़े क्लेश का रूप लेने लगी। सुमन और राजेश चाहते थे कि बहू मर्यादित तरीके से रहे, लेकिन स्नेहा को यह पाबंदी मंजूर नहीं थी। बहू पर मारपीट और बेटे पर पक्षपात का आरोप परिजनों का आरोप है कि स्नेहा अक्सर अपनी सास सुमन के साथ बदतमीजी और मारपीट करती थी। सबसे दुखद पहलू यह रहा कि इकलौता बेटा आशीष अपनी मां का साथ देने के बजाय अपनी पत्नी स्नेहा का ही पक्ष लेता था। माता-पिता को बेटे का यह व्यवहार अंदर ही अंदर कचोट रहा था। शनिवार दोपहर बाद घर में फिर से इसी बात को लेकर भारी विवाद हुआ, जिसके बाद राजेश और सुमन ने मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ (सल्फास) निगल लिया। अस्पताल में तोड़ा दम, PGI में भी नहीं बच सकी जान तबीयत बिगड़ने पर दोनों को तुरंत पानीपत के सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सुमन को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजेश की हालत बेहद गंभीर थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान राजेश ने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर से दो अर्थियां उठने गांव में सन्नाटा पसरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *