हरियाणा निकाय चुनाव के टॉप मोमेंट्स:रेवाड़ी में महिलाएं भिड़ीं, वोट डालकर रोया बुजुर्ग, हिसार में महिला प्रत्याशी डमी वीवीपैट लेकर पहुंचीं

हरियाणा की तीन नगर निगम और एक नगर परिषद के लिए सुबह 8 हजे से वोटिंग चल रही है। इसके अलावा प्रदेश की 2 नगर पालिका व 528 सीटों पर पंचायत उपचुनाव हो रहे हैं। नगर निगम में जहां लोगों में मतदान को लेकर कम उत्साह है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत उपचुनाव में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। नारनौल के कनीना में वार्ड उपचुनाव में सुबह 10 बजे तक ही 42 परसेंट पोलिंग हो गया। वहीं, उकलाना में बूथ नम्बर 2 पर विधायक नरेश सेलवाल के साथ पुलिसकर्मी की बहस हो गई। मतदान केंद्र से बाहर जब विधायक नरेश सेलवाल परिवार के साथ इकठ्ठा होकर मतदान करने पहुंचे तो पुलिसकर्मी ने सभी को इकट्ठा न होने की बात कही। जिस पर विधायक नरेश सेलवाल नाराज हो गए और बोले- परिवार के साथ भी नहीं जाने दोगे क्या? मैं विधायक हूं और आप मेरे को कैसे रोक रहे हो। निकाय और पंचायत उपचुनाव से जुड़े ऐसे ही अट्रैक्टिव मोमेंट्स जानने के लिए देखिए वोटिंग से जुड़े PHOTOS… फर्स्ट टाइम वोटर में क्रेज रेवाड़ी में पोलिंग स्टेशन पर रो पड़े बुजुर्ग पंचकूला में फोन लेकर खड़े वोटर सोनीपत में घूंघट में वोट डालने पहुंची महिला हिसार में फर्जी वोटिंग का विरोध करते लोग अंबाला में व्हीलचेयर पर वोट करने पहुंची महिला पोलिंग बूथ के बाहर गिरी महिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *