पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादस उस समय हुआ जब तीनों व्यक्ति मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे तो अचानक एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटर साइकिल सवार तीनों व्यक्ति सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आई। वहीं स्कॉर्पियो सवार गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीनों मृतक बीबीपुर गांव के रहने वाले थे। लोगों का कहनहा है कि फतेहगढ़ साहिब के गांव हिंदूपुर के पास शनिवार देर रात यह सड़क हादसा हुआ। लोगों का कहना है कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लोग जा रहे थे और कार की टक्कर से तीनों की मौत हो गई। थाना बडाली आला सिंह के एएसआई राम सिंह ने मृतकों की पहचान अवतार सिंह, सतविंदर सिंह और मोहन सिंह के रूप में की है। इनकी आयु 45 से 55 वर्ष के बीच थी। पुलिस के अनुसार, तीनों शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी हैं। वे काम खत्म कर अपने गांव बीबीपुर लौट रहे थे। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से हादसा पुलिस के मुताबिक, तीनों मोटरसाइकिल पर बडाली आला सिंह की तरफ से अपने गांव बीबीपुर जा रहे थे। जब वे गांव हिंदूपुर के नजदीक पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश जारी है।