कैथल में दो पक्षों में चली लाठी-गंडासी:महिला-बच्ची समेत 6 लोग घायल; 12 पर केस दर्ज, पानी निकासी को लेकर झगड़ा

कैथल में पूंडरी के गांव टयोंठा में दो पक्षों में एक-दूसरे पर गंडासी और लाठियों से हमला करने के मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में 6 महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। इस झगड़ें में दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। पानी की निकासी को लेकर उनका झगड़ा हुआ था। फिलहाल, पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। एक पक्ष से महिला कृष्णा देवी की शिकायत अनुसार, वह अपने घर का फर्श धो रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले प्रदीप, कृष्ण, सुमन, सीमा, शिवांशु, मयंक व संतोष ने मौके पर आकर उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि गंदा पानी उनकी ओर आ रहा है। इसके बाद आरोपी गंडासी और लाठियां लेकर आए और उनके परिवार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें वे सभी घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से कृष्ण कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि पड़ोस के श्रवण कुमार, शिवम, मामो देवी, कृष्णा व अन्य ने उन पर गंडासी और लाठियों से हमला किया, जिसमें उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें लगी। बाद में लोगों की भीड़ इकट्‌ठी होने पर आरोपी वहां से चले गए। पुलिस कर रही जांच पूंडरी थाना के एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि इस संबंध में दोनों पक्षों की पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *