फिजिकल हेल्थ- ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ता है:क्या बिना दवा भी हो सकता कंट्रोल, अगर हाई बीपी है तो डॉक्टर से जरूर पूछें ये 15 सवाल

हाई ब्लड प्रेशर आज की सबसे कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम है। BP बढ़ने पर लोग डॉक्टर के पास जाते हैं और सजेस्ट की गई दवाएं खाते हैं। इससे ब्लड प्रेशर काफी हद तक कंट्रोल हो जाता है और मशीन में नंबर्स ठीक दिखने लगते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या सिर्फ नंबर कंट्रोल होना ही काफी है? अमेरिकन कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर जैक वुल्फसन के मुताबिक, BP की दवाएं सिर्फ रीडिंग कम करती हैं, बीमारी की असली वजह को ठीक नहीं करती हैं। हाई BP शरीर का एक अलार्म है, जो बताता है कि अंदर कुछ गड़बड़ चल रही है। यह लगातार तनाव, नींद की कमी, पेट की चर्बी, इंसुलिन रेजिस्टेंस या नर्व प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है। इसलिए ‘फिजिकल हेल्थ’ में समझेंगे BP बढ़ने की असली वजह क्या है। साथ ही जानेंगे कि- सवाल- ब्लड प्रेशर का क्या मतलब है? जवाब- हमारे शरीर के हर अंग को काम करने के लिए ब्लड की जरूरत होती है। इसके लिए जरूरी है कि ब्लड पूरे शरीर की नसों में लगातार बहता रहे। इस प्रक्रिया के लिए हार्ट लगातार पंप करता है। जब हार्ट पंप करता है, तो ब्लड फ्लो से नसों की दीवारों पर दबाव पड़ता है। ब्लड फ्लो से पड़े इसी दबाव को ब्लड प्रेशर कहते हैं। इस प्रेशर को दो नंबर में मापा जाता है, सिस्टोलिक और डायस्टोलिक प्रेशर- सवाल- ब्लड प्रेशर का बढ़ना खतरनाक क्यों है? जवाब- ज्यादा प्रेशर नसों की दीवारों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है। इससे हार्ट को ब्लड पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। लंबे समय तक ब्लड प्रेशर हाई रहने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेलियर और आंखों की रोशनी कमजोर होने का रिस्क बढ़ जाता है। इसकी सबसे बड़ी परेशानी यह है कि अक्सर इसके लक्षण नहीं दिखते, लेकिन अंदर-ही-अंदर शरीर को नुकसान होता रहता है। सवाल- ब्लड प्रेशर बढ़ने की असली वजह क्या होती है? जवाब- मुख्य रूप से इन कारणों से बढ़ता है ब्लड प्रेशर- सवाल- क्या सिर्फ दवाओं से BP को पूरी तरह कंट्रोल किया जा सकता है? जवाब- यह हमेशा जरूरी नहीं है कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए दवा खानी ही पड़ेगी। अगर ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा नहीं है और हाइपरटेंशन की स्थिति नहीं बनी है, तो इसे लाइफस्टाइल में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है। अगर ब्लड प्रेशर लंबे समय तक बढ़ा रहे, तो डॉक्टर की सलाह से दवाएं लेना जरूरी है। सवाल- BP बढ़ने पर डॉक्टर के पास गए हैं तो क्या सवाल पूछने चाहिए? जवाब- ब्लड प्रेशर बढ़ने पर डॉक्टर से ये 15 सवाल जरूर पूछें- सवाल- क्रॉनिक स्ट्रेस और नींद की कमी का BP पर क्या असर पड़ता है? जवाब- क्रॉनिक स्ट्रेस यानी लंबे समय तक बना रहने वाला तनाव शरीर में स्ट्रेस हाॅर्मोन, जैसे कॉर्टिसोल और एड्रेनलिन को बढ़ाता है। ये हाॅर्मोन ब्लड वेसल्स को सिकोड़ते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है। वहीं नींद की कमी से शरीर को रिकवरी का समय नहीं मिलता है। रात की नींद में BP नेचुरली कम होता है, लेकिन जब नींद पूरी नहीं होती तो BP लगातार हाई बना रहता है। लगातार खराब नींद और तनाव से हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। सवाल- बेली फैट और इंसुलिन रेजिस्टेंस का BP से क्या रिलेशन है? जवाब- पेट के आसपास जमा चर्बी यानी बेली फैट सिर्फ वजन नहीं बढ़ाती, बल्कि हाॅर्मोनल गड़बड़ी भी पैदा करती है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है यानी शरीर इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता है। इसके कारण ब्लड वेसल्स सख्त होने लगती हैं और इनमें सूजन आ जाती है। इससे ब्लड फ्लो बाधित होता है और BP बढ़ने लगता है। यही वजह है कि मोटापा, डायबिटीज और हाई BP की समस्या अक्सर एक साथ होती है। सवाल- ज्यादा नमक खाने से BP क्यों बढ़ता है? जवाब- नमक में मौजूद सोडियम के कारण बॉडी में वॉटर रिटेंशन बढ़ जाता है। इससे शरीर में ब्लड की मात्रा बढ़ती है और नसों पर दबाव बढ़ता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है। ज्यादा सोडियम ब्लड वेसल्स को सख्त कर देता है, जिससे उनकी फ्लेक्सिबिलिटी कम हो जाती है। इसलिए पैकेज्ड फूड, अचार, नमकीन और फास्ट फूड में नमक ज्यादा होता है, जो BP को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं। सवाल- किन हालात में BP की दवाएं न लेना खतरनाक हो सकता है? जवाब- अगर किसी व्यक्ति का BP लगातार हाई है या उसे पहले से हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, किडनी की बीमारी या डायबिटीज है, तो दवाएं न लेना खतरनाक हो सकता है। ऐसे मामलों में सिर्फ लाइफस्टाइल सुधारना काफी नहीं होता। दवा छोड़ने से अचानक BP बढ़ सकता है। इससे हार्ट अटैक, ब्रेन हैमरेज या किडनी फेल होने का खतरा रहता है। डॉक्टर की सलाह के बिना BP की दवा बंद करना खतरनाक हो सकता है। सवाल- किन लोगों का BP लाइफस्टाइल ठीक करने से कंट्रोल हो सकता है? जवाब- जिन लोगों का BP शुरुआती स्टेज में है, उनका BP लाइफस्टाइल सुधार से कंट्रोल हो सकता है। ग्राफिक में देखिए बिना दवा के BP कैसे कंट्रोल करें- सवाल- BP की दवाओं के साथ सही डाइट और एक्सरसाइज क्यों जरूरी है? जवाब- दवाएं ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती हैं, लेकिन उसकी वजह को ठीक नहीं करती हैं। गलत डाइट, मोटापा, तनाव और सिडेंटरी लाइफस्टाइल BP की असली वजह होते हैं। हेल्दी डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज से ये समस्याएं ठीक हो सकती हैं। डाइट और एक्सरसाइज के सभी फायदे ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या एक बार BP की दवा शुरू होने पर जिंदगी भर लेनी पड़ती है? जवाब- हर मरीज के लिए यह जरूरी नहीं है। कुछ लोगों में BP अस्थायी कारणों, जैसे मोटापा, तनाव या खराब लाइफस्टाइल से बढ़ता है। अगर वे लाइफस्टाइल में बड़ा सुधार कर लें, तो डॉक्टर दवा कम या बंद भी कर सकते हैं। लेकिन जिनका BP लंबे समय से ज्यादा बना हुआ है या जिनकी वजह जेनेटिक है, उन्हें लंबे समय तक दवा लेनी पड़ सकती है। हालांकि, यह फैसला हमेशा डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें। ………………
ये खबर भी पढ़िए
फिजिकल हेल्थ- गर्मियों में हाइपरनेट्रेमिया का रिस्क:इन 5 कारणों से बढ़ता ब्लड में सोडियम, 9 संकेत इग्नोर न करें, जानें कैसे बचें हाइपरनेट्रेमिया में शरीर में पानी की कमी हो जाती है और ब्लड में सोडियम का लेवल बढ़ने पर कई दिक्कतें होती हैं। इससे बहुत प्यास लगती है, कमजोरी होती है और चक्कर आते हैं। हीटवेव के दौरान इसका रिस्क कई गुना बढ़ जाता है। आगे पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *