भोपाल में रिटायर्ड जज की प्रेग्नेंट बहू ने लगाई फांसी:आखिरी कॉल मेजर भाई को, बोली- अब बर्दाश्त नहीं होता, मुझे ले चलिए भैया

भोपाल के कटारा हिल्स में रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना और दबाव के आरोप लगाए। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा के रूप में हुई। ट्विशा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब एक साल पहले भोपाल निवासी और पेशे से वकील सामर्थ शर्मा से हुई थी। ट्विशा का भाई भारतीय सेना में मेजर है। छोटी-छोटी बातों पर अपमानित करता था पति मृतक के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात ट्विशा ने उन्हें फोन किया था। उसने कहा कि उसका पति पिछले 8 दिनों से उसे प्रताड़ित कर रहा था। छोटी-छोटी बातों पर उसका अपमान किया जा रहा था। मानसिक उत्पीड़न बढ़ गया था। भाई के मुताबिक, फोन पर ट्विशा काफी परेशान लग रही थी। उसने बताया था कि वह भोपाल छोड़कर मायके लौटना चाहती थी। परिवार के अनुसार, उसने नोएडा आने के लिए रिजर्वेशन भी करा लिया था, लेकिन इससे पहले उसकी मौत की खबर आ गई। सास ने मायके वालों को कॉल से दी मौत की खबर परिजन का आरोप है कि फोन पर बात होने के कुछ समय बाद सास का कॉल आया। सास ने बताया कि ट्विशा की मौत हो चुकी है और उसने घर में फांसी लगा ली है। इसके बाद मायके वाले भोपाल पहुंचे। जॉब छोड़ने के बाद नाकारा कहते थे मेजर हर्षित का आरोप है कि शादी के शुरुआती समय तक सब सामान्य था। नौकरी छोड़ने के बाद ट्विशा के साथ व्यवहार बदल गया। उसे “नाकारा” कहकर ताने दिए जाते थे। परिवार और उसकी परवरिश को लेकर भी अपमानित किया जाता था। परिजन के अनुसार, लगातार अपमान और मानसिक दबाव की वजह से ट्विशा डिप्रेशन में चली गई थी। परिवार का कहना है कि वह कुछ समय से मानसिक रूप से बेहद परेशान थी। अनप्लांड प्रेग्नेंसी को लेकर भी तनाव मामले में एक और पहलू सामने आया है। भाई के मुताबिक, मार्च में ट्विशा की अनप्लांड प्रेग्नेंसी हुई थी। परिवार का दावा है कि ट्विशा उस समय बच्चे के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन ससुराल पक्ष उस पर बच्चा पैदा करने का दबाव बना रहा था। परिजन ने आरोप लगाया कि पति इस बात को लेकर भी उसे ताने देता था। कथित तौर पर यह भी कहा जाता था कि “बच्चा मेरा नहीं है, इसलिए तुम उसे गिराना चाहती हो।” परिवार का कहना है कि इस तरह की बातें ट्विशा को अंदर से तोड़ रही थीं। घर से सुसाइड नोट नहीं मिला मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ट्विशा के साथ मारपीट होती थी। हालांकि पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घर की तलाशी में भी कोई नोट बरामद नहीं हुआ। घटना के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। बुधवार को मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई कटारा हिल्स पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे प्रताड़ना या अन्य परिस्थितियां जिम्मेदार हैं, इसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, परिवार के बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। ………………………………… यह खबर भी पढ़ें भोपाल में छात्रा ने ब्लेड से हाथ की नस काटी, मौत भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में बीए की छात्रा ने ब्लेड से हाथ की नस काटकर जान दे दी। वहीं, खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में 23 साल के अस्पताल अटेंडर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *