हरियाणा में कल से 5 दिन लू चलने का अलर्ट:राजस्थान की गर्म हवाओं से तपेगा प्रदेश, 25 से नौतपा; किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

हरियाणा में आज से मौसम बदलने जा रहा है। पिछले दिनों चली आंधी और बूंदाबांदी के बाद अब फिर गर्मी बढ़ेगी। राजस्थान से आनी वाली गर्म हवाओं से तापमान बढ़ेगा। लगातार पांच दिन लू के थपेड़ों से हाल बेहाल रह सकता है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 17 मई से प्रदेश के कई हिस्सों में हीटवेव का असर शुरू हो जाएगा। 18 और 19 मई को दक्षिण और पश्चिम हरियाणा के जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई को पूरे हरियाणा में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी। विभाग ने अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान जताया है। वहीं, 25 मई से 2 जून तक नौपता रहेगा। इन नौ दिनों में साल में सबसे अधिक गर्मी पड़ती है। कल इन इलाकों में चलेगी लू 17 मई को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ समेत पश्चिमी जिलों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। वहीं 18 और 19 मई को लू का दायरा बढ़कर रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह और पलवल तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। किसानों के लिए एडवाइजरी कृषि मौसम विज्ञान केंद्र ने किसानों को अगले दो-तीन दिन मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। कपास की बुवाई फिलहाल टालने, पकी गेहूं और जौ की फसल की तुरंत कटाई-थ्रेशिंग करने और भूसे को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। सब्जी उत्पादकों को सिंचाई रोकने और तैयार फसल की कटाई करने को कहा गया है। पशुपालकों को तेज हवा और बारिश के दौरान पशुओं को शेड में रखने तथा पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की सलाह दी गई है। जानिए कैसा रहा दिन और रात का तापमान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *