इंग्लैंड के लीसेस्टर में बना पहला गुरसिख लॉर्ड मेयर:कुलविंदर सिंह जोहल ने ली शपथ, 10 साल से लगातार चुने जा रहे हैं काउंसलर

पंजाब में फिल्लौर के तेईंग गांव में जन्मे कुलविंदर सिंह जोहल इंग्लैंड के लीसेस्टर सिटी में पहले गुरसिख यानि पगड़ीधारी लॉर्ड मेयर बन गए हैं। उन्होंने एक दिन पहले ही शहर के नए लॉर्ड मेयर के रूप में शपथ ली है। उन्हें लीसेस्टर के टाउन हॉल में आयोजित एक समारोह में आधिकारिक तौर पर चेन ऑफ ऑफिस सौंपी गई। काउंसलर कुलविंदर सिंह जोहल लेबर पार्टी से हैं, जो 2015 से ब्रौनस्टोन पार्क और राउली फील्ड्स वार्ड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उन्होंने काउंसिल की बैठक में शहर के प्रथम नागरिक के रूप में चुना गया। समारोह में, नए लॉर्ड मेयर ने घोषणा की कि वे अपने कार्यकाल के दौरान दो धर्मार्थ संस्थाओं का समर्थन करेंगे। मिडलैंड लंगर सेवा सोसाइटी, जो लीसेस्टर में खाद्य असुरक्षा और बेघर होने की समस्या को दूर करने के लिए समर्पित है, और लीसेस्टर हॉस्पिटल्स चैरिटी, जो मधुमेह और गुर्दे की देखभाल के शुरुआती निदान के लिए शहर के अस्पतालों के साथ मिलकर काम करती है। कुलविंदर सिंह जोहल को उनके कार्यकाल के दौरान लेडी मेयोरेस यानि उनकी पत्नी मंजीत कौर जोहल का सहयोग प्राप्त होगा, जबकि उनकी बेटी गुरसिमरन कौर व बेटा अशवीर सिंह उनके ‘कॉन्सोर्ट’ होंगे। लॉर्ड मेयर कुलविंदर सिंह जोहल ने कहा: “अपना अधिकांश जीवन ब्रौनस्टोन पार्क और राउली फील्ड्स क्षेत्र में बिताने के बाद, 2015 में अपने समुदाय के वार्ड काउंसलर के रूप में चुना जाना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। अब उस शहर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना, जो मेरे जीवन के अधिकांश समय मेरा घर रहा है, एक सच्चा सम्मान है। मैं लीसेस्टर के प्रत्येक निवासी की खुलेपन, सम्मान और विनम्रता के साथ सेवा करने की प्रतिज्ञा करता हूँ।” कुलविंदर सिंह जोहल का फिल्लौर के तेईंग गांव से लीसेस्टर के मेयर तक का सफर, जानिए… काउंसलर कुलविंदर सिंह जोहल के धार्मिक व सामाजिक सेवा के कार्यों को जानिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *