लुधियाना में ग्रोसरी लेने निकली युवती लापता:परिवार का आरोप- शादी से इनकार पर युवक ने किया अगवा; गन प्वाइंट पर ले गया

लुधियाना के जमालपुर थाना क्षेत्र में एक युवती (29) के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। उसकी कई जगह तलाश कीं गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले जा रही है। पीड़िता की छोटी बहन की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घर से ग्रोसरी लेने गई थी बाजार शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बहन यशइंदर कौर 13 मई 2026 की रात करीब 8:30 बजे अपनी फोर्ड फिगो कार (PB-23-K-2735) में सवार होकर ग्रोसरी लेने बाजार गई थी, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि उसकी दोस्ती सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी गांव भलूर, जिला मोगा के साथ थी। परिजनों का आरोप है कि सुखविंदर सिंह युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया था। इसी रंजिश में उसने साथियों के साथ मिलकर युवती को गन प्वाइंट पर अगवा कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र प्रीतम सिंह, करमजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव भलूर जिला मोगा तथा अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना जमालपुर पुलिस ने आरोपियों पर बीएनएस की धारा 140(1), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25/27/54/59 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले बता दें कि, लुधियाना में अपहरण की घटनाएं पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं। पिछले कुछ वर्षों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से युवतियों और बच्चों के लापता होने या कथित अपहरण के कई केस दर्ज हुए। इनमें से कुछ मामलों का समय पर खुलासा हो गया, जबकि कुछ अभी भी अनसुलझे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *