पठानकोट निकाय चुनाव का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के बाद आखिर में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने देर रात 11 बजे के बाद अपने नगर निगम पठानकोट सभी 50 और सुजानपुर के सभी 15 वार्डों के उम्मीदवारों का ऐलान किया। जोकि, नामांकन के आखिरी दिन यानि आज नॉमिनेशन फाइल करेंगे। वहीं, शुक्रवार को 82 कैंडिडेटों ने नॉमिनेशन दाखिल किए।
पठानकोट निगम के 71 कैंडिडेट के नॉमिनेशन और सुजानपुर कौंसिल में 14 नॉमिनेशन शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा भाजपा के 37 और कांग्रेस के 29, शिरोमणि अकाली दल (बादल) के 5 कैंडिडेट शामिल हैं। 300 पार होगा प्रतयाशियों का आंकड़ा
इससे पहले वीरवार को पठानकोट निगम में 3 कैंडिडेटों ने नामांकन दाखिल किए थे। इस प्रकार, निगम में 68 प्रत्याशियों ने शुक्रवार को नामांकन भरा था और अब तक निगम के 50 वार्डों में 71 कैंडिडेट मैदान में उतर आए हैं, जबकि सुजानपुर कौंसिल के 15 वार्डों में 14 कैंडिडेट हैं। आज अंतिम दिन दोपहर 3 बजे तक नॉमिनेशन लिए जाने हैं। इससे कैंडिडेटों की संख्या बढ़कर 300 तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
चुनाव मैदान में धुरंधरों की पत्नियां
इस बार निकाय चुनाव में बदली आरक्षण रोटेशन से कई धुरंधरों का खेल बिगड़ा। धुरंधरों के जनरल वार्ड महिला आरक्षित या अनुसूचित जाति आरक्षित हुए। जिसके बाद अब उन्होंने अपनी पत्नियों, बहुओं, बेटियों या माताओं को चुनावी रण में उतारा है। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर विक्रम महाजन ने वार्ड 28 से अपनी बहू अनमोल मन्हास को चुनाव मैदान में उतारा।
इसी तरह, डिप्टी मेयर अजय की पत्नी बेबी, अभी शर्मा का माता सुनीता, सुरिंदर राही की पत्नी रीमा, गौरव वडैहरा की पत्नी प्रिया, जोगिंदर पहलवान की पत्नी वीना बग्गा, पूर्व पार्षद नितिन महाजन लाडी की पत्नी शैली महाजन, जतिन वालिया की पत्नी हरप्रीत कौर भी इस बार चुनाव मैदान में हैं। आप ने इन चेहरों पर जताया भरोसा
आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार देर रात 11 बजे के बाद अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। जिसमें वार्ड नंबर 1 से हरप्रीत कौर, 2 से निशी, 3 से दीपक शर्मा, 4 से सुनीता कुमारी, 5 से सुषमा, 6 से सुनीता शर्मा, वार्ड नंबर 7 से अशोक अभिषेक शर्मा (अभी शर्मा), 8 से दर्शना देवी, 9 से सूरज, 10 से रमेश चंद, 11 से अनुराधा, 12 से शारदा देवी, 13 से गौरव शर्मा, 14 से रीमा (पत्नी सुरिंदर राही), 15 से रेनू बाला, 16 से रूही चौहान, 17 से आशीष, 18 से शशि महाजन, 19 से गौरव, 20 से कोमल शर्मा, 21 से विश्व कीर्ति शर्मा, 22 से आशा राही, 23 से अरुण, 24 से ममता रानी, 25 से नरेंद्र कुमार, 27 से विनोद कुमार, 28 से अरुण ज्योति, 29 से दिलावर सिंह, 30 से मीनू बाला, 31 से जरनैल सिंह, 32 से रेखा मणि शर्मा, 33 से रमेश कुमार (कुक), 34 से आशिमा, 35 से विकास सैनी, 36 से सलमा, 38 से रीना शर्मा, 39 से गुरदेव सिंह पप्पू, 40 से अनु बाला, 41 से राजेश सिंह लाडू, 42 से वीना कुमारी, 43 से बलजिंदर कौर, 44 से संतोष कुमारी, 45 से हरीश कुमार, 46 से परमजीत कौर, 47 से कैलाश पति, 48 से मीनू शर्मा, 49 से मीरा गुप्ता और वार्ड 50 से रिम्पी को टिकट दिया गया है।
सुजानपुर में आप के ये होंगे उम्मीदवार
सुजानपुर से वार्ड नंबर एक से सुदेश कुमारी, 3 से नीलम कुमारी, 6 से पुनीत कुमार, 7 से रितिका, 8 से अनिल कुमार, 9 से राजेश कुमार, 10 से मोहित आर्या, 11 से नीतू मन्हास, 12 से राणा प्रताप, 14 से सुरिंदर कुमार को उम्मीदवार बनाया गया। सुजानपुर कौंसिल के 15 वार्डों में शुक्रवार को सिर्फ 14 कैंडिडेटों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें भाजपा के कवरिंग कैंडिडेट समेत 14 कैंडिडेट शामिल हैं।
आज नामांकन का आखिरी दिन
बता दें, निकाय चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दर्ज करवाए जा सकेंगे। शहर के वार्ड 1 से 15 तक चुनाव लड़ने के चाहवान एसडीएम पठानकोट मनदीप सिंह मान के पास नायब तहसीलदार की अदालत, कमरा नंबर 122, जिला प्रशासनिक परिसर (DAC), मलिकपुर में नामांकन दाखिल करवा सकेंगे।
वार्ड 16 से 36 से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार PSPCL कार्यालय, ढांगू रोड पठानकोट में प्रितपाल सिंह, एक्सियन PSPCL के पास अपने नामांकन दाखिल करवाएंगे। वार्ड 37 से 50 तक के उम्मीदवार कार्यालय भूमि रक्षा अधिकारी, नजदीक प्राइमरी स्कूल, मलिकपुर में जिला भूमि रक्षा अधिकारी पठानकोट गुरप्रीत सिंह के पास अपनी दावेदारी पेश कर सकेंगे।
सुजानपुर के उम्मीदवार मलिकपुर में भरेंगे नामांकन
नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड 1 से 15 तक के सभी उम्मीदवार कार्यालय कोर्ट रूम, सहायक आयुक्त (ज), जिला प्रशासनिक परिसर, पठानकोट में एसडीएम धारकलां शंकर शर्मा निर्धारित तिथियों 13 से 16 मई के दौरान अपने फॉर्म जमा करवा सकते हैं।