आरा में रील्स देखने से मना करने पर एक गर्भवती महिला ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नगर थाना क्षेत्र के उजियार टोला स्थित बिंद टोली मोहल्ले की है। मृतका की पहचान पटना जिले के महीनावां गांव निवासी गोविंद महतो की पत्नी पार्वती देवी(22) के तौर पर हुई है। उसके दो छोटे बच्चों हैं। पति ने बताया कि पार्वती वीडियो देखने के लिए मोबाइल मांग रही थी, मैंने मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। इधर, मृतका के भाई का कहना है कि पति-पत्नी में मोबाइल फोन को लेकर झगड़ा हुआ था। मेरे जीजा ने दीदी को पीटा भी था। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला… मोबाइल को पति-पत्नी में बहस हुई पति गोविंद महतो ने बताया कि वह गुजरात के राजकोट में एक लोहा कंपनी में मजदूरी करता है। 30 अप्रैल को अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए पूरे परिवार के साथ गांव आया था। शादी के बाद पत्नी की इच्छा पर वह बच्चों के साथ ससुराल चला आया था। शुक्रवार की सुबह पार्वती ने उससे मोबाइल मांगा, ताकि वह रिल्स देख सके, लेकिन उसने मोबाइल देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर मैं घर से बाहर निकल गया था। कुछ देर बाद ससुराल वालों ने फोन कर सूचना दी कि पार्वती ने जहर खा लिया है। इसके बाद वह तुरंत घर पहुंचा और आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर आया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मौत से पहले का वीडियो जहर खाने से पहले पति-पत्नी के बीच हुई लड़ाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच मोबाइल को लेकर तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि महिला मोबाइल को अपने पास दबा रखा है। भाई धन्नु ने बताया कि झगड़े के दौरान पार्वती काफी आक्रोश में थी। पति जब वीडियो बना रहा था तो उसने मोबाइल छीनने की भी कोशिश की थी। बहन के साथ मारपीट हुई है मृतका के छोटे भाई धन्नु ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने बताया कि सुबह से ही मोबाइल को लेकर दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था और जीजा ने उसकी बहन के साथ मारपीट भी की थी। परिवार के लोगों ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद लगातार बढ़ता गया। बहन ने पहले राजकोट में अपने पति को साइकिल खरीदने के लिए एक हजार रुपए दिए थे। जब पति ने मोबाइल देने से इनकार किया तो उसने अपने पैसे वापस मांगे, ताकि खुद मोबाइल खरीद सके। इसी बात को लेकर पार्वती और अधिक नाराज हो गई थी। झगड़े के दौरान पति वीडियो बना रहा था भाई धन्नु ने आगे बताया कि झगड़े के दौरान पार्वती काफी आक्रोश में थी। पति जब वीडियो बना रहा था तो उसने मोबाइल छीनने की भी कोशिश की थी। कुछ देर बाद घर के लोग बाहर चले गए। इसी बीच उसने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ———— इसे भी पढ़ेंः मुजफ्फरपुर में शादी के 16वें दिन कैश-ज्वेलरी लेकर दुल्हन फरार:दूल्हा बोला- साथ सोई थी, सुबह नींद खुली तो गायब मिली; कीमती सामान गायब थे मुजफ्फरपुर में शादी के 16 दिन बाद दुल्हन कैश और गहने लेकर फरार हो गई। घटना मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के लोमा गांव (वार्ड संख्या 1) की है। लोमा गांव के रामबाबू मांझी के बेटे धर्मेंद्र कुमार की शादी 25 अप्रैल को पियर थाना क्षेत्र की एक लड़की से हुई थी। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। पूरी खबर पढ़ें।