मंडी में महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड किया:मां को अचेत देखकर रोता रहा मासूम, पति सरकारी कर्मचारी; शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मंडी के सुंदरनगर की बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र के तहत तुनाही मोहल्ला में एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसका 3 वर्षीय बेटा कमरे में मौजूद था। वह मां को अचेत देखकर रो रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान बीबीएमबी कॉलोनी तुनाही मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय वनिता पत्नी दिनेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला अपने बेटे के साथ घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। जब परिजन घर लौटे तो उन्हें बच्चे के लगातार रोने की आवाज सुनाई दी। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला के जेठ ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। इसके बाद परिजनों को सूचित किया। बताया जा रहा है कि महिला का पति सरकारी कर्मचारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही बीएसएल कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और परिजनों सहित स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल पाएगा स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला का व्यवहार सामान्य था और किसी को भी इस तरह की घटना की आशंका नहीं थी। मंडी जिला के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *