जालंधर की छोटी बारादरी में देर रात बाइक सवार युवक द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात युवक बाइक पर आया था। उन्होंने छोटी बारादरी के पास बाइक सवार ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए घरों के अंदर दुबक गए। यह फायरिंग कोठी नं 325 छोटी बारादरी पार्ट-1 स्थित गुरदियाल सिंह कांडा के हुई।
जानकारी के अनुसार पीड़ित पूर्व फौजी गुरदियाल सिंह कंडा के घर पर फायरिंग हुई। इसके अलावा ये पेशे से ज्वेलर हैं।वह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए एक युवक ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 5 राउंड फायर किए गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। किसी के हताहत होने की खबर नहीं शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस पूरी घटना में किसी भी तरह के जानी नुकसान या किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को अपने घेरे में ले लिया है और नाकेबंदी कर दी है। पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान करने के लिए पुलिस की टीमें मुस्तैद हो गई हैं। पुलिस द्वारा छोटी बारादरी और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस इस समय मामले की हर एंगल से तफ्तीश कर रही है। अभी तक यह पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है कि युवक ने किस उद्देश्य से घर पर फायरिंग की। पुलिस मामले की जांच की कर रही है।