BJP नेता के परिवार पर हमला, बेटी का सिर फोड़ा:करनाल में कार से उतारकर पीटा, भांजे पर पत्थर बरसाए; शीशे भी तोड़े

हरियाणा के करनाल में बाइक सवार बदमाशों ने BJP नेता की गाड़ी पर हमला कर दिया। कार में बैठे उनके परिवार के साथ भी मारपीट की गई। विरोध करने पर हमलावरों ने उनकी बेटी और भांजे का ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। पत्थर बरसाकर गाड़ी के शीशे भी फोड़ दिए। बीजेपी नेता सुभाष का कहना है कि आरोपियों ने गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। कार के अंदर बैठे उनके बेटे सागर के साथ भी गाली-गलौज की गई। घायलों को करनाल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना उस वक्त है जब वो शनिवार देर रात हरिद्वार से लौट रहे थे।
सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा घटनाक्रम… दवाई लेने देहरादून गए: पूर्व पार्षद और भाजपा नेता सुभाष कश्यप ने बताया कि शनिवार को उन्होंने अपने बेटे सागर, भांजे कृष्ण और भतीजे अभिषेक को बेटी मुस्कान को दवाई दिलाने के लिए देहरादून भेजा था। वापस लौटते समय उन्होंने हरिद्वार घूमने का भी प्लान बनाया। हरिद्वार से निकलने के बाद घर पहुंचने में कुछ देरी हो गई। बाइकर्स ने पीछा किया: सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में आगे बताया- रामपुरा कटाबाग के पास नहर किनारे 2 बाइकर्स तेज स्पीड में गाड़ी के आगे-पीछे चलने लगे। बेटे ने उन्हें आगे चलने के लिए कहा। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी के आगे बाइक अड़ा दी। नीचे उतरते ही गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान वहां मौके पर बैठे 10 से 15 युवक और आ गए और सभी ने मारपीट शुरू कर दी और पूरी गाड़ी को तोड़ दिया। बेटी-भांजे को पीटा: सुभाष के अनुसार, उनके भांजे कृष्ण ने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने कृष्ण के साथ गाड़ी में बैठी बेटी मुस्कान को भी पीटना शुरू कर दिया। ईंट से उनका सिर फोड़ दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोट लगी है। बेटी चिल्लाती रही, बदमाश पीटते रहे महिलाओं के साथ मारपीट की परिवार का कहना है कि गाड़ी आरोपियों ने जबरन गाड़ी रुकवाई। इसके बाद अंदर बैठी महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। भांजे सागर के विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया। पास आकर उसके सिर में ईंट मारी। इसके बाद लाठियों से भी पीटा गया। गाड़ी के शीशे तोड़े सागर का कहना है कि हमला देखकर महिलाएं चिल्लाने लगी, लेकिन आरोपी फिर भी हमला करते रहे। बहन के साथ भी गाली-गलौज कर मारपीट की। इसके बाद पत्थर मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
सेक्टर 32,33 थाना के SHO सतीश कुमार ने बताया कि हमें सुबह पूर्व पार्षद सुभाष कश्यप से हमले की शिकायत मिली थी। मामले की गंभीरता को समझते ही जांच के लिए एएसआई रामकरण को नियुक्त किया गया है। हमारे द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *