AAP विधायक की ‌नवांशहर BJP प्रधान से हाथापाई:लक्की से मोबाइल छीनने की कोशिश; आप वर्कर्स ने माइक छीना; BJP ने कहा ट्रॉली चोर

पंजाब आप MLAs, मंत्रियों और कार्यकर्ताओं की तरफ से ED रेड के खिलाफ पंजाब भर में किए जा रहे प्रदर्शन हाथापाई तक पहुंच रहे हैं। ऐसी ही एक घटना नवांशहर जिले के बलाचौर में हुई। यहां पर बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी और नवांशहर से भाजपा जिला प्रधान राजविंदर लक्की के बीच बहस हो गई। इस बीच विधायक सुक्खी ने लक्की से मोबाइल छीनने की कोशिश की। लक्की उस समय मोबाइल पर आप के प्रदर्शन को लाइव कवर कर रहे थे जिससे सारा हंगामा वीडियो में कैद हो गया। भाजपा जिला प्रधान राजविंदर लक्की ने बताया कि सुबह 11 बजे के करीब जब आप कार्यकर्ता और एमएलए सुक्खी दफ्तर पर आए तो मैंने तो खुद उनको पानी ऑफर किया। मैंने यहां तक भी कहा कि हमें तो उम्मीद थी आप ज्यादा आओगे, क्योंकि चाय-पानी का इंतजाम ज्यादा लोगों का किया है। आराम से धरना दें। इसके बाद आप कार्यकर्ता उनके दफ्तर में घुस आए। यहां रखा माइक-स्पीकर उठा लिया। मैंने उनको कहा कि आप ट्रॉली चोर तो हो ही अब माइक और स्पीकर भी उठाकर ले जा रहे हो। इतना कहकर अंदर जाकर लाइव शुरू कर दिया। इस बीच पीछे से आप वर्कर मेरी चेयर तक आ गए और मोबाइल छीनना शुरू कर दिया। लक्की ने दावा किया कि विधायक सुक्खी ने रौब जमाते हुए कहा कि तुम्हें देख लेंगे। 10 मिनट तक गहमा-गहमी भाजपा के बलाचौर दफ्तर में दोनों पक्षों में 10 मिनट तक गहमा-गहमी रही। इसके बाद पुलिस ने बीच बचाव करते हुए दोनों को शांत करवा दिया। इसके बाद आप वर्कर नारेबाजी करने के बाद वहां से निकल गए। इस घटनाक्रम के बाद बीजेपी की सीनियर लीडिरशिप ने मामले को टेकअप कर लिया। इसे लेकर भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आप की गुंडागर्दी आज सबके सामने आ गई है। बिट्‌टू बोले-यह आप की गुंडागर्दी इसके बाद रवनीत बिट्टू ने भी एक्स पर लिखा कि भाजपा पर आप कार्यकर्ताओं ने हमला करना शुरू कर दिया है। पहले लुधियाना और फिर नवांशहर में गुंडागर्दी देखने को मिली। उधर, इस मामले में भाजपा के कार्यकारी प्रधान अशवनी शर्मा शाम को नवांशहर पहुंच रहे हैं। वहां पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नवांशहर के एसएसपी को विधायक और आप वर्करों के खिलाफ हमला करने की शिकायत सौंपी जाएगी।
जानें बलाचौर बीजेपी दफ्तर में क्या-क्या हुआ पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट रहे, कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके हैं लक्की
बता दें कि भाजपा के मौजूदा जिला प्रधान राजविंदर लक्की तेज तर्रार नेता हैं। राजविंदर लक्की ने बताया कि वह लगभग 4 साल से राजनीति में सक्रिय हैं। इससे पहले वह पंजाब यूनिवर्सिटी के इलेक्शन लड़ चुके हैं और प्रधान रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह बंगा से कांग्रेस की सीट से भी इलेक्शन लड़ चुके हैं। अब भाजपा में हैं और जिला प्रधान की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. सुक्खी भी अकाली दल से ही आप में आए हैं। शायद उनको लग रहा हो कि राजविंदर के सामने उनका कद नीच हो रहा है, इसलिए हमला किया हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *