IPL 2026: पंजाब-दिल्ली मैच पर बारिश का खतरा:धर्मशाला में आंधी-तूफान की चेतावनी, बीती रात में भी वर्षा-तूफान, पंजाब-मुंबई के मैच पर भी संकट

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एचपीसीए के स्टेडियम में आज (सोमवार को) IPL 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से होगा। मगर मैच से पहले मौसम का खतरा मंडरा रहा है। बीती रात को भी धर्मशाला समेत राज्य के अधिकांश भागों में तेज बारिश और तूफान चला। मौसम विभाग ने धर्मशाला समेत पूरे कांगड़ा जिला में बारिश के साथ आंधी व तूफान का पूर्वानुमान लगाया है और आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शाम को मैच के समय भी बिजली चमकने और हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है, जिससे टॉस में देरी या ओवरों की कटौती हो सकती है। हालांकि, धर्मशाला स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम देश के बेहतरीन सिस्टम में से एक है, लेकिन लगातार बारिश होने पर खेल जारी रखना मुश्किल होगा। फिलहाल, पिच और आउटफील्ड के बड़े हिस्से को बचाने के लिए कवर्स बिछा दिए गए हैं। तापमान में आई गिरावट धर्मशाला में ताजा बारिश के बाद रात का पारा भी लगभग 2 डिग्री नीचे गिरा है। आज दिन में भी तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट होगी। इससे शाम के वक्त मैच के दौरान ठंडक रहेगी। धर्मशाला में 14 मई के मैच पर भी संकट 14 मई को भी इसी स्टेडियम पर पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस में मुकाबला होना है। उस दिन भी बारिश व तूफान से राहत के आसार नहीं है। इससे धर्मशाला में IPL के रोमांच पर मौसम भारी पड़ सकता है। दोनों टीमें 36वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। PBKS ने 18 और DC ने 16 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा, जिसे पंजाब ने जीता। प्लेऑफ में बने रहने को दिल्ली को मुकाबला जीतना जरूरी वहीं पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स से 6 विकेट से हारने वाली दिल्ली के पास हिसाब बराबर करने का मौका होगा और प्लेऑफ में बने रहने के यह मुकाबला जीतना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *