PNB के CSP सेंटर से 2 लाख की लूट; VIDEO:गयाजी में CCTV में वारदात कैद; 7 मिनट में काउंटर से कैश लेकर भागे बदमाश

गयाजी में दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात हुई। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के CSP सेंटर से बदमाश करीब 2 लाख 7 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। बदमाशों ने 7 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। घटना इमामगंज थाना क्षेत्र के पांकरडीह मेन रोड की है। CSP संचालक दीपक कुमार रोज की तरह अपने सेंटर पर काम कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश अचानक पहुंचे। किसी को कुछ समझ आता, उससे पहले ही एक बदमाश ने पिस्टल निकाल ली। वहां मौजूद कर्मी को निशाना बनाकर डराया और फिर बदमाश सीधे कैश काउंटर तक पहुंचे। तेजी से ड्रॉअर खोला। उसमें रखे करीब ₹2.07 लाख निकाल लिए। फिर तीनों बाइक सवार फरार हो गए। लूट के बाद कर्मियों ने शोर मचाया पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। लूट के बाद कर्मियों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। आसपास के लोग भी जुटे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। CSP संचालक दीपक कुमार ने कहा है कि सीएसपी से स्टाफ लोगों ने कॉल करके बताया कि भइया 3 बदमाश पैसे लेकर चले गए। 2 के हाथ में पिस्टल था। एक बाइक चला कर पहुंचा था। वारदात की सीसीटीवी भी है। दो लाख से ज्यादा रुपए लेकर बदमाश चले गए है। हमने थाना में आवेदन दे दिया है। कर्मी अमरेश कुमार ने बताया है कि बदमाश पैसे मांग रहे थे। मैं नहीं दे रहा था, तो वो गन दिखाने लगे। उन्होंने गाली भी दी। बदमाशों ने अपना चेहरा ढका हुआ था। सूचना मिलते ही इमामगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया गया। CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी छानबीन कर रही है। इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार ने घटना की पुष्टि की है। इन्होंने कहा है कि पुलिस की कई टीम अपराधी के भागने वाले सम्भावित रास्ते में लगी है। विस्तृत जानकारी बाद में बताई जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की लूट ने इलाके में डर का माहौल बना दिया है। लोगों ने पुलिस गश्ति बढ़ाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के सहारे अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *