अमृतसर में बेटी ने पिता को मारी गोली:रिवॉल्वर सहित अरेस्ट, गंभीर हालत में GNDH में भर्ती; परिवार बोला-मानसिक स्थिति ठीक नहीं

अमृतसर जिले के बाबा बकाला साहिब स्थित थाना खलचियां क्षेत्र में बीते कल एक बेटी ने अपने ही पिता को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी। घायल पिता का इलाज गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। परिवार के अनुसार आरोपी युवती स्नेहदीप पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और परेशानी से गुजर रही थी। घटना कब की है। इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना उस समय हुई जब उसके पिता घर में अरदास कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके पास लाइसेंसी पिस्टल रखी हुई थी। इसी दौरान युवती ने अचानक हथियार उठाया और गोली चला दी, जो पिता की पीठ में जा लगी। गोली लगते ही परिवार में अफरातफरी मच गई और तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों को परिवार ने बताया झूठा घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने इस मामले को ऑस्ट्रेलिया जाने की बात से जोड़कर देखा। हालांकि परिवार ने इन सभी दावों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। परिजनों का साफ कहना है कि घटना का किसी विदेश जाने के विवाद से कोई संबंध नहीं है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि युवती की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द किया जाए और उसे रिहा किया जाए। वहीं डीएसपी बाबा बकाला सुखपाल सिंह ने बताया है कि स्नेहदीप पुत्री हरमिंदर सिंह ने पिछले साल 12वीं पास की थी और वह ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती थी। उसके पिता और घर के सदस्य उसे रोकते थे और कई बार उसके साथ मारपीट भी की थी। उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया था। इसी बात से गुस्से में आकर स्नेहदीप ने अपने पिता की पीठ में गोली मार दी, जो उनकी बाईं तरफ लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *