पंजाब में 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर:27500 दवा विक्रेता हड़ताल में होंगे शमिल; काले बिल्ले लगाकर किया प्रोटेस्ट

पंजाब भर में 20 मई को मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद रहेंगे। ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है। लुधियाना में पिंडी गली मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान अशोक डाबर ने कहा कि पंजाब भर के करीब 27500 मेडिकल स्टोर संचालक और दवा थोक विक्रेता इस हड़ताल में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आज मेडिकल स्टोर संचालकों ने काले बिल्ले लगाकर ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं 20 मई को रैली निकालकर नारेबाजी भी की जाएगी। ऑनलाइन दवा कारोबार से बढ़ी नाराजगी अशोक डाबर के अनुसार मेडिकल स्टोर संचालकों का मुख्य विरोध ऑनलाइन दवा कारोबार को लेकर है। उनका कहना है कि बड़ी कंपनियां ऑनलाइन माध्यम से दवाइयां 40 प्रतिशत तक कम कीमत पर बेच रही हैं, जिससे स्थानीय मेडिकल स्टोर और दवा सप्लायरों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। संचालकों ने आरोप लगाया कि दवा निर्माता कंपनियां खुदरा और थोक विक्रेताओं को बेहद कम मार्जिन देती हैं, जबकि ऑनलाइन कंपनियों को ज्यादा कमीशन दिया जाता है। इससे छोटे दुकानदार आर्थिक दबाव में आ गए हैं। किराया और बढ़ते खर्च बने परेशानी मेडिकल कारोबारियों का कहना है कि शहर में कई मेडिकल स्टोर किराए की दुकानों में चल रहे हैं। लगातार बढ़ते खर्च, बिजली बिल और किराए के कारण दुकानदारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। ऐसे में ऑनलाइन कारोबार के कारण उनकी बिक्री लगातार घट रही है। सब-स्टैंडर्ड दवाओं का भी आरोप अशोक डाबर ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली कई दवाइयां सब-स्टैंडर्ड क्वालिटी की होती हैं। उन्होंने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *