करनाल में नाबालिग बच्ची से पिता ने किया यौन शोषण:बाल कल्याण समिति के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई, बच्ची को अनाथालय में रखा

करनाल में 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ उसके पिता द्वारा यौन शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश की गई बच्ची ने खुद यह आरोप लगाए। मामले को गंभीरता से लेते हुए समिति ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद कुंजपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले के एक गांव की रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची बीती 5 मई को एमडीडी ऑफ इंडिया संस्था द्वारा बाल कल्याण समिति करनाल के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति ने बच्ची से बातचीत की। इस दौरान बच्ची ने बताया कि उसकी माता की मृत्यु हो चुकी है और उसका पिता राजेश उसके साथ गलत हरकत करता है। मानसिक रूप से परेशान और डरी हुई मिली बच्ची
समिति ने पुलिस को बताया कि बच्ची मानसिक रूप से काफी परेशान है और हर समय डरी-सहमी रहती है। हालात को देखते हुए समिति ने बच्ची को करनाल के श्रद्धानंद अनाथालय में अस्थायी आश्रय दिया है। साथ ही अनाथालय प्रबंधन को बच्ची की लगातार काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक को भेजा गया पत्र
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश ने 5 मई को पुलिस अधीक्षक करनाल को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई करने की सिफारिश की। पत्र में बच्ची के लिखित बयान भी लगाए गए है। 14 मई को केस दर्ज, जांच शुरू
मामला थाना कुंजपुरा में पहुंचने के बाद पुलिस ने 14 मई को आरोपी पिता राजेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच महिला एएसआई सुदर्शन को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं प्रशासन की माने तो बच्ची की सुरक्षा और काउंसलिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *