ठाणे- सीमेंट मिक्सर वैन की टक्कर में 11 की मौत:मरने वालों में आठ पुरुष और तीन महिलाएं, दो घायलों की हालत भी गंभीर

महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 10:45 बजे मुर्बाड के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर हुआ। पुलिस ने बताया कि कल्याण से मुर्बाड जा रही एक वैन की सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुर्बाड के तहसीलदार अभिजीत देशमुख ने बताया कि घायलों को उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में आठ पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। अब तक छह मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि बाकी की पहचान जारी है। हादसे के बाद कुछ घंटों तक कल्याण से अहिल्यानगर रोड पर लंबा जाम लग गया था। —————————— हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गुजरात में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत:राजकोट से सभी लोग पैदल बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे गुजरात के सुरेंद्रनगर में सोमवार सुबह लखतर-विरामगाम नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। घायलों को सुरेंद्रनगर के अलग-अलग हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *