लखनऊ में अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरी महिला:मौके पर ही मौत, परिजनों ने हंगामा किया; बोले- हत्या की गई

लखनऊ में एक प्राइवेट हॉस्पिटल की चौथी मंजिल से गिरकर महिला मरीज की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि महिला की हत्या की गई है। वहीं, अस्पताल की ओर से कहा गया है कि महिला ने कूदकर सुसाइड किया है। पूरा मामला बंथरा थाना क्षेत्र के जुनाबगंज स्थित प्रसाद हॉस्पिटल का सोमवार सुबह का है। मृतक महिला की पहचान बंथरा के किशुनपुर कौड़िया निवासी सीता दीक्षित (32) के रूप में हुई है। पति अभय दीक्षित रोडवेज में संविदा पर बस ड्राइवर हैं। छुट्टी वाले दिन वह इलाके में ऑटो चलाते हैं। बताया जा रहा है कि सीता दीक्षित का पिछले कुछ समय से मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था और उनका इलाज प्रसाद हॉस्पिटल में चल रहा था। बीते रविवार को फिर से भर्ती कराया गया था। सुबह डेडबॉडी अस्पताल के बाहर डेडबॉडी मिली। इसके बाद अस्पताल में परिजनों ने हंगामा कर दिया। देखिए 3 तस्वीरें- पति बोले- वह CCTV में गिरती नहीं दिखी सीता दीक्षित एक दिन पहले रविवार को तबीयत खराब होने पर खुद ही हॉस्पिटल पहुंची। पति अभय को सूचना मिली तो वह भी हॉस्पिटल गए। रात में वह भी जनरल वार्ड में रुके हुए थे। तड़के करीब 3 बजे अभय को झपकी लग गई। इसके बाद सीता कमरे से निकलकर कहीं चली गई। सुबह करीब 6 बजे सीता जनरल वार्ड के सामने नीचे जमीन पर बेसुध पड़ी मिली। अस्पताल प्रशासन ने चौथी मंदिर से कूदकर उसके आत्महत्या करने की बात कही। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो तड़के 4 बजे सीता जनरल वार्ड के कमरे से बाहर निकलते नजर आई। साथ ही उसके चप्पल नीचे गिरते दिखाई दिए। लेकिन, वह गिरती नहीं दिखाई दी। घटनास्थल पर खून क्यों नहीं दिखा? परिजन आरोप लगा रहे हैं कि अस्पताल के कर्मचारियों ने ही कुछ किया है। अगर वह चार मंजिल से कूदी है तो सीसीटीवी फुटेज में उसकी चप्पलें तो गिरती दिखीं, लेकिन वह (मृतक) क्यों नहीं गिरती दिखाई पड़ रही? उनका आरोप है कि अगर वह चौथी मंजिल से गिरी है तो खून जरूर निकला होगा। अगर खून निकला है तो घटनास्थल पर खून के निशान क्यों नहीं मिले? पुलिस बोली- मानसिक संतुलन ठीक नहीं था बंथरा प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने बताया कि मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। जिसकी वजह से उसका काफी दिनों से प्रसाद हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। परिजनों से अस्पताल के खिलाफ तहरीर ली गई है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की मांग पर एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने तहरीर मांगी। कहा कि अस्पताल प्रशासन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *