सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय पर हैंड ग्रेनेड फेंकने के मामले में यूटी पुलिस ने ग्रेनेड फेंकने वाले, वीडियो बनाने वाले और हथियारों की कंसाइनमेंट रिसीव करने वाले तीन आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में रोपड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए 9 आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। बाकी 6 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हमले में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया। आईएसआई बैक्ड मॉड्यूल के जरिये वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी पुर्तगाल और जर्मनी में बैठे हैंडलर्स (बलजोत उर्फ जोत) के निर्देश पर काम कर रहे थे। आरोपियों को 2-2 लाख रुपए का लालच दिया गया था। रेवाड़ी स्टेशन से पकड़े गए मुख्य आरोपी धमाका करने के बाद अमनप्रीत और गुरतेज राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर चले गए थे। वहां से लौटते समय हरियाणा की सीआईए टीम ने उन्हें रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा था। इसके बाद पंजाब एजीटीएफ ने इन्हें रोपड़ जेल भेजा था। यूपीएससी छोड़ नशा तस्कर बना रूबल आरोपियों में हिमाचल का रूबल चौहान भी शामिल है। वह शिमला के कोटखाई से यूपीएससी की तैयारी करने चंडीगढ़ आया था, लेकिन गैंग के संपर्क में आकर नशा तस्करी और अपराध की दुनिया में उतर गया। कॉल डिटेल्स के आधार पर उसे उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया गया। बलविंदर लाल उर्फ शम्मी: नेटवर्क को आपस में जोड़ने और सपोर्ट देने की भूमिका। मंदीप उर्फ अभिजोत (संगरूर): हमले के लिए फंडिंग व कोऑर्डिनेशन का जिम्मा। नवदीप सिंह (तरनतारन): हथियार और विस्फोटक सप्लाई चेन का मुख्य सदस्य। रूबल चौहान (शिमला): गिरोह के सदस्यों के साथ लिंक और नशा तस्करी में संलिप्तता। जसवीर सिंह उर्फ जस्सी: आरोपियों को छिपने और अन्य मदद देने में सहायक। चरणजीत उर्फ चन्नी: हमले की प्लानिंग, लॉजिस्टिक। ये 6 आरोपी न्यायिक हिरासत (जेल) भेजे गए हजनवीर सिंह (तरनतारन): पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई हथियारों और बम की कन्साइनमेंट रिसीव की थी। 3 जो रिमांड पर अमनप्रीत सिंह (रूपनगर): मुख्य आरोपी, जिसने भाजपा ऑफिस के बाहर ग्रेनेड फेंका था। गुरतेज सिंह (रूपनगर): वारदात के समय मौके पर मौजूद था और धमाके का वीडियो बनाया था। किसका क्या रोल: ग्रेनेड फेंकने, वीडियो बनाने, कंसाइनमेंट लेने वाले रिमांड पर आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। 2 हमलावरों और हथियार मंगवाने वाले मुख्य आरोपी का 2 दिन का रिमांड मिला है। पूछताछ में पता लगाया जाएगा कि इस साजिश में और कौन शामिल है और उनका असली मकसद क्या था।- धीरज कुमार, डीएसपी