पानीपत में चाचा ने दांतों से काटा युवका का कान:गाली के विरोध पर सिर पर डंडा मारा; बचाव में आई मां पर भी हमला

पानीपत जिले के मतलौडा थाना क्षेत्र में 16 साल के लड़के पर उसके चाचा ने हमला कर दिया। किशोर ने अपने सगे चाचा पर शराब के नशे में घर में घुसकर मारपीट करने, सिर पर डंडा मारने और दांतों से कान काटने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव अहर निवासी निखिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अप्रैल की रात करीब 10 बजे उसका चाचा राकेश उर्फ सोनू शराब के नशे में धुत होकर उनके घर में घुस आया। घर में आते ही चाचा ने गालियां देनी शुरू कर दीं। जब निखिल ने अपने चाचा को गाली देने से मना किया, तो आरोपी आपा खो बैठा और हिंसक हो गया। दांतों से काटा कान, मां के साथ भी की मारपीट पीड़ित के अनुसार, चाचा राकेश ने पहले उसके सिर पर डंडे से जोरदार प्रहार किया। इसके बाद आरोपी ने निखिल के दाहिने कान को अपने दांतों से इतनी जोर से काटा कि कान का हिस्सा अलग हो गया। बीच-बचाव करने आई निखिल की मां के साथ भी आरोपी ने मारपीट की और गालियां दीं। शोर मचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ डंडे सहित मौके से फरार हो गया। मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों की पुष्टि पुलिस को सौंपी गई मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, निखिल को 2 गंभीर चोटें आई हैं। सिर के बाएं हिस्से पर गहरा घाव है, जिसके लिए NCCT हेड स्कैन की सलाह दी गई है। दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को दांतों से काटकर आंशिक रूप से अलग कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *