फाजिल्का में शादी में पहुंची पहली पत्नी तो दूल्हा फरार:फेरे हो चुके थे, डोली की थी तैयारी. दीवार फांदकर भागा युवक, बाराती गायब

फाजिल्का के जालालाबाद के गांव ढंडी खुर्द से मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक द्वारा दूसरी शादी करवाई जा रही थी, तभी उसकी पहली पत्नी पहुंच गई । इसपर वहां हो गया। हंगामा होते देख दूल्हा दीवार फांद कर फरार हो गया। गांव के लोगों व पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि लड़की के साथ दुल्हा शादी करवा चुका था। बस डोली जानी बाकी थी। शादी के दौरान पहुंची महिला ने बताया कि हाईकोर्ट में लड़के के साथ उसकी शादी हुई थी। उसके पास एक लड़की भी है पिछले 9 वर्षों से वह उसके साथ रह रहा था। लेकिन वह कभी घर नहीं ले गया। इसको लेकर वह बहाने बनाता रहा। एक साल पहले अपने घर गया। अब शादी की जानकारी पर यहां पहुंची दुल्हन के पिता ने कहा कि बिचौलियों ने उनके साथ धोखा किया है। एक तो उसके लाखों रुपए खर्च कर दिए गए और दूसरा लड़की की जिंदगी खराब कर दी। उनका कहना है कि विचौलिया ने बताया था कि लड़के में कोई खोट नहीं है। इसपर उन्होंने शादी के लिए हां कर दी। पुलिस से मामले में कार्यवाही की मांग की जा रही है। महिला ने जो परिजनों को बताया 9 साल से साथ रहा, लेकिन घर ले जाने के नाम पर टरकाता रहा:महिला जसवंत कौर ने बताया कि उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने 2017 में जसविंदर सिंह वासी मौजे वाला के साथ अपनी दूसरी शादी की थी। उनकी कोर्ट मैरिज हुई थी। पिछले 9 वर्षों से वह उसे ये कहता आ रहा है कि वह उसे अपने घर लेकर जाएगा। जबकि वह उसके साथ जलालाबाद में रह रहा था। एक वर्ष पहले ही वह उसे उसके घर छोड़ कर आई है। हालांकि उसके पास एक लड़की भी है ।
दूसरा शादी की जानकारी पर यहां पहुंची: शख्स ने चोरी दूसरी शादी करने का प्रयास किया। महिला ने बताया कि दूल्हा बनकर उसने फोटो भेजी और गलत गांव में शादी होने की बात कही। इससे उसे पता चला और वह उसे ढूंढती हुई इस गांव में मौके पर पुलिस लेकर पहुंच गई। मौके पर महिला के पक्ष ने गांव के लोग इक्कठे हो गए। पुलिस को देखकर दूल्हा भाग गया।
नशे का आदी है युवक एनडीपीएस का केस दर्ज है: शादी के दौरान पहुंची महिला का आरोप है कि युवक जसविंदर सिंह नशे का आदी है। इसपर पहले एनडीपीएस के भी दो मुकदमे दर्ज हैं। उसका कहना है कि जलालाबाद में वह उसके साथ रहता था। उसका कहना है कि उसके ऊपर मुकदमे की जानकारी बाद में हुई। दुल्हन के परिजन बोले- मेरे साथ हुआ धोखा इधर लड़की के साथ फेरे हो चुके थे. विदाई की तैयारी में थे परिजन: इधर लड़की के साथ युवक की शादी हो चुकी थी। फेरे हो चुके थे व डोली की तैयारी हो रही थी। परिजन घर पर तैयारी कर रहे थे। जब उन्हें पता चला कि दूल्हा पहले से शादीशुदा है तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी पर लड़की के घर जहां बारात थी वहां पहुंचे तो दुल्हा और बराता सभी फरार दो चुके थे। दुल्हा और बराती सभी फरार केवल वीडियो बनाने वाले मिले: लोगों ने बारातियों को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई भी हाथ नहीं आया। बाराती फरार हो चुके थे। जिस गाड़ी में बारात आई थी और जो वीडियो बनाने वाले लोग थे, सिर्फ वही मौके पर मौजूद मिले। गांव वालों ने इस घटना पर कड़ा रोष जताया और कहा कि यह सरासर धोखा है, जिससे उनके गांव की बेटी की जिंदगी खराब कर दी गई है। उन्होंने मांग की कि पुलिस दूल्हे के साथ-साथ बिचौलियों के खिलाफ भी कार्रवाई करे।
बिचौलिए पर धोखा देने का आरोप: दूसरी ओर, जिस लड़की की शादी हो रही थी, उसके पिता दलीप सिंह ने बताया कि बिचौलिए ने कहा था कि लड़के का पहले किसी से संबंध था, लेकिन पिछले एक साल से सब ठीक है और कोई समस्या नहीं है। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि लड़के में कोई खोट नहीं है। दहेज का सामान दुल्हे के घर भेजवा दिया:परिवार ने शादी पर लगभग 5 लाख रुपये खर्च किए और दहेज में सोफा, बेड और अलमारी तक दूल्हे के घर भेज दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिचौलियों ने उनके साथ धोखा किया है और उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारी हरभजन सिंह ने कहा कि बयान दर्ज किए जा रहे हैं और दूल्हे के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *