बिलासुपर में नशा करते छात्रों को बनाया मुर्गा:सूचना पर ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ा, चेतावनी देकर छोड़ा, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में ग्रामीणों ने शास्त्री कॉलेज के कुछ छात्रों को नशा करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। ग्रामीणों को लंबे समय से इस क्षेत्र में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को घेर लिया और उनसे पूछताछ की। छात्रों को सबक सिखाने के लिए ग्रामीणों ने उन्हें वहीं ‘मुर्गा’ बनाया और कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी एक गंभीर चिंता का विषय है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इस पर अंकुश लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने इलाके में नियमित गश्त बढ़ाने की भी अपील की ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *