माफिया अशरफ के करीबी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या:प्रयागराज में 4 नकाबपोश बाइक से आए, अधांधुंध फायरिंग की; अतीक का शूटर नामजद

प्रयागराज में बुधवार शाम प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करेली के बिस्मिल्ला चौराहे के पास दो बाइक पर 4 नकाबपोश बदमाश पहुंचे। एक बदमाश ने चाय पी रहे प्रॉपर्टी डीलर के सीने में बाईं तरफ गोली मार दी। मृतक की पहचान ऐनुद्दीनपुर निवासी मोहम्मद इरफान (47) के रूप में रूप में हुई। इरफान कभी माफिया अशरफ के ड्राइवर थे। घर से महज 250 मीटर दूर शाम 6:30 बजे उन्हें गोली मारी गई। जमीन के विवाद में हत्या की आशंका है। बेटे की शिकायत पर करेली थाने में माफिया अतीक अहमद के करीबी दो सगे भाइयों समेत अज्ञात पर FIR दर्ज हुई है। फिलहाल, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। आज गुरुवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। 2 तस्वीरें देखिए- परिजन बोले- क्यों मार दिया
मोहम्मद इरफान के परिवार में पत्नी मंगरुल निशा, दो बेटे मोहम्मद आमिर, फैसल और दो बेटियां हैं। परिजन रोते-बिलखते SRN अस्पताल पहुंचे। परिजनों यही कह रहे थे कि न जाने क्यों उन्हें मार दिया गया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अतीक के भाई अशरफ के ड्राइवर रह चुके इरफान
चश्मदीदों ने बताया- बाइक सवार बदमाश इरफान को गोली मारने के बाद अंधीपुर की तरफ भागे थे। इरफान पहले अतीक अहमद के भाई अशरफ के साथ भी रहते थे। अशरफ की गाड़ी भी चला चुके हैं। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। अतीक के करीबी रहे आसिफ, उसके भाई पर FIR
इरफान के बड़े बेटे मोहम्मद आमिर ने करेली थाने में देर रात FIR दर्ज कराई है। शिकायत में अतीक अहमद के करीबी चकिया निवासी आसिफ दुर्रानी, उसके भाई राशिद समेत अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि ये सभी पहले इरफान के साथ जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। तभी जमीन को लेकर कई बार विवाद हुआ था। इसी रंजिश में हत्या की गई है। आसिफ दुर्रानी के खिलाफ धूमनगंज थाने में 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। माफिया अतीक अहमद के साथ कई मामलों में नामजद रहा है। 2020 में अवैध स्लॉटर हाउस संचालन का मामला सामने आया था। 2021 में प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा उसके आलीशान मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। गवाहों को धमकाने जैसे गंभीर आरोप भी दर्ज हैं। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह का कहना है कि आसिफ के पकड़े जाने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। दोस्त और करीबियों पर शक, उठाए गए कई संदिग्ध
इरफान की हत्या के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके बाद शक की सुई उनके दोस्तों और करीबियों की ओर घूम गई है। जांच में सामने आया है कि इरफान का कुछ लोगों से प्रॉपर्टी के साथ ही लेनदेन और व्यक्तिगत विवाद चल रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ऐसे लोगों से पूछताछ कर रही है जो इरफान के नियमित संपर्क में थे, ताकि वारदात के पीछे की साजिश का खुलासा किया जा सके। पुलिस ने खंगाले 50 से ज्यादा CCTV
मोहम्मद इरफान की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए देर रात तक कैमरों को खंगालती रही। एक फुटेज में आरोपी दिखे भी, लेकिन उनकी स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं पर इनमें उनका चेहरा साफ नहीं है। ———————- ये खबर भी पढ़िए- थप्पड़- इंतकाम की कहानी, जिसने मेरठ सेंट्रल मार्केट ढहा दिया: पहले कॉम्पलेक्स गिरा, अब 44 संपत्तियां सील; महिलाएं फूट-फूटकर रोईं मेरठ में दो दिन से जबरदस्त हंगामा हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद को फटकार लगाई। साथ ही शास्त्रीनगर की सेंट्रल मार्केट में 44 संपत्तियों को सील करने का आदेश दिया। बुधवार सुबह से आवास विकास परिषद की 7 टीमों ने सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी है। नाराज व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान एक व्यापारी को हार्ट अटैक आ गया। इससे पहले सेंट्रल मार्केट में 22 दुकानों वाला अवैध कॉम्प्लेक्स 25-26 अक्टूबर, 2025 को ढहाया गया था। क्लिक कर देखिए VIDEO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *