मुख्यमंत्री सम्राट ने 80 अग्निशमन वाहनों को दिखाई हरी झंडी:बिहार में अग्निशमन व्यवस्था होगी हाईटेक, अगजनी की घटनाओं से निपटने में मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज हाईटैक 80 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। CM ने विभाग को 36 स्कॉर्पियो भी दी। इस दौरान फायर फाइटर्स ने CM के सामने अपना दमखम दिखाया। गांधी मैदान में बिल्डिंग जैसा स्ट्रक्चर तैयार किया गया। बताया गया कि इस बिल्डिंग में आग लगी है। छत पर कुछ लोग फंसे हैं। इसके बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की मिली। फायर ब्रिगेड के साथी तुरंत मौके पर पहुंचे और नीचे की आग को बुझाया। इसके बाद दूसरी टीम ने सीढ़ियों की मदद से छत पर फंसे लोगों को रेक्स्यू किया। इस दौरान महिला फाइटर्स ने भी अपना दमखम दिखाया। CM और डिप्टी CM विजय चौधरी ने फायर ब्रिगेड के इक्यूपमेंट्स की बारीकियों को समझा। पटना के गांधी मैदान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। गांधी मैदान से आई कुछ तस्वीरें देखिए… डिप्टी CM ने फायर ब्रिगेड का काम को सराहा डिप्टी CM विजय कुमार चौधरी ने कहा- मैं मुख्यमंत्री को बधाई देना चाहता हूं। उनके निर्देशन में आज का यह सफल कार्यक्रम है। पुलिस का गठन ही लोगों की मदद के लिए किया गया है। पुलिस विभाग का यह अंग अग्निशमन विभाग, मानवता से जुड़ा हुआ है। आप सब जानते हैं, जितने करतब दिखाए गए हैं। अब अग्निकांड से संबंधित किसी बड़ी आपदा को झेलने में सक्षम हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *