लुधियाना के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें दुगरी स्थित बाल भारती स्कूल, DAV स्कूल सराभा नगर एक्सटेंशन व एक अन्य स्कूल शामिल है। धमकी मिलने के बाद स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और उन्होंने स्कूल को खाली करवाया और स्कूल में जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि स्कूल में उस समय परीक्षा चल रही थी। धमकी का पता चलते ही पेरेंट्स में हड़कंप मच गया। वह अपने सारे काम छोड़कर बच्चों को लेने स्कूल पहुंच रहे हैं। इस बारे में थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि एक ई-मेल रिसीव हुआ था। जिसके बाद एंटी सबोटाज टीमों के साथ चेकिंग की गई है। ऐसी कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। ई-मेल कहां से आई थी, साइबर टीम की हेल्प से उसे ट्रेस करा रहे हैं। धमकी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…