लुधियाना के दुगरी रोड स्थित आत्म नगर पुलिस चौकी के इलाके में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, करतार नगर में बैसाखी के पावन पर्व पर एक बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार सुबह निशान साहिब का चोला बदलने की सेवा के दौरान क्रेन की तार टूट गई जिससे 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर एक सेवादार की जान चली गई। मृतक की पहचान मनिंदर सिंह (40) के रूप में हुई है। बैसाखी पर नया चोला चढ़ाने के लिए गया था मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मनिंदर पिछले 12 वर्षों से गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब की सेवा कर रहे थे। हर संक्रांति और बैसाखी पर वे श्रद्धा के साथ चोला बदलने की सेवा में हिस्सा लेते थे। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे वे निशान साहिब पर नया चोला चढ़ाने के लिए गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनिंदर ने सफलतापूर्वक 80 फीट की ऊंचाई पर जाकर निशान साहिब बदल दिया था गांठ बांधी थी के जिस क्रेन (लिफ्ट) के सहारे वे ऊपर गए थे उसकी लोहे की तार अचानक टूट गई। तार टूटते ही मनिंदर सीधे फर्श पर आ गिरे। अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद संगत और सेवादार उन्हें लहूलुहान हालत में नजदीकी अस्पताल ले गए लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरप्रीत सिंह ने कहा मेरा भाई निस्वार्थ भाव से गुरु घर की सेवा करता था। हमें क्या पता था कि जिस श्रद्धा के साथ वह आज घर से निकला है वह उसकी आखिरी सेवा होगी। पीछे छूट गया 10 साल का बेटा और पत्नी मनिंदर सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार का गुजारा चलाने के लिए वे करियाना (परचून) की दुकान चलाते थे। परिवार में उनकी पत्नी और एक 10 साल का बेटा है, जो अभी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। साथ दो भाई है। बैसाखी की खुशियां मना रहे परिवार में हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई है। मोहल्ले और गुरुद्वारा साहिब की संगत में भी इस घटना को लेकर गहरा शोक है।