लखनऊ में सीएम योगी ने कहा- आज अस्पतालों की OPD ओवर हो रही हैं। KGMU में रोजाना की 12000 से 14000 की OPD है। SGPGI में 10000 से 11000 की OPD है। सोचिए इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एकसाथ हॉस्पिटल में आने पर डॉक्टर कैसे इलाज कर पाते होंगे। आज के समय में स्मार्टफोन भी बीमारियों की वजह बन गया है। स्मार्टफोन पर 4 से 6 घंटे का समय खर्च करना भी बीमारी है। हार्ट सबसे महत्वपूर्ण अंग है। किडनी खराब होगी तो डायलिसिस से व्यक्ति चल जाएगा। अगर हार्ट ब्लॉक हुआ तो दूसरे लोक की यात्रा शुरू हो जाएगी। ये बातें सीएम योगी ने शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी में कहीं। वह यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्डियोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया की तरफ से नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल-2026 में बोल रहे थे। इस दौरान सीएम योगी ने कहा- पिछले 9 साल में यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है। सीएम योगी की मुख्य बातें- कार्यक्रम के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…