‘हर शुक्रवार, डेंगू पर वार’ अभियान के तहत टीमें रवाना

अमृतसर| बारिश के मौसम के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज ने ‘हर शुक्रवार डेंगू ते वार’ अभियान के तहत शहर के हॉट-स्पॉट इलाकों के लिए एंटी-लार्वा टीमों को रवाना किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कूलर, गमलों और छतों पर पानी जमा न होने दें। जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. हरजोत कौर ने बताया कि बुखार, सिर और जोड़ों में दर्द डेंगू के मुख्य लक्षण हैं, जिसका सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *