हिमाचल प्रदेश में डेढ़ साल से अधिक के इंतजार के बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार की मंजूरी के बाद 71 ब्लॉक अध्यक्षों की तैनाती के आदेश जारी किए। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी। बीते कल भी पॉलिटिकल अफेयर कमेटी मीटिंग में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति में देरी का मामला गूंजा था। इसमें कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं ने इनकी तैनाती में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जताई थी, क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पुरानी कार्यकारिणी 6 नवंबर 2024 को ही भंग कर दी थी। यहां देखे किस ब्लॉक में किसे अध्यक्ष बनाया गया..