लवडेल एन्क्लेव की गलियों में लगी इंटरलोकिंग टाइलें

अमृतसर| लोहारका रोड स्थित रणजीत विहार की लवडेल एन्क्लेव कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइलों का काम मुकम्मल होने पर सरपंच जगदीप सिंह रंधावा ने इंटरलॉकिंग टाइल लगी गलियों का शुभारंभ किया। इस मौके पर लवडेल एन्क्लेव एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा सरपंच रंधावा के सम्मान में सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस मौके पर कैप्टन हरदेव सिंह रंधावा, तरसेम लाल बावा, मास्टर जरनैल सिंह, मस्तान सिंह गिल, ज्ञानी गुरमीत सिंह, दविंदर सिंह गिल, हरपिंदर सिंह भुल्लर, राजबीर सिंह, वस्सन सिंह गिल इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *